छत्तीसगढ़ ने ₹500 करोड़ के एआई मिशन और बीईएमएल संयंत्र को मंजूरी दी।
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| एआई मिशन की स्वीकृति | छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने 5 वर्ष की अवधि के लिए ₹500 करोड़ की लागत वाले छत्तीसगढ़ राज्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मिशन को मंजूरी दी। इसके अंतर्गत 100 एआई डेटा लैब, 5 उत्कृष्टता केंद्र (Centres of Excellence), 300 से अधिक एआई स्टार्टअप तथा 50 से अधिक एआई-आधारित सरकारी सेवाएँ विकसित की जाएँगी। |
| बीईएमएल विनिर्माण संयंत्र | भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को छत्तीसगढ़ के पहले हेवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (Heavy Earth Moving Equipment) विनिर्माण संयंत्र की स्थापना हेतु रियायती दर पर भूमि आवंटित की गई। |
| डिजिटल सुशासन | लोक निर्माण विभाग (PWD) में वर्क्स एंड अकाउंट्स मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (WAMIS) लागू किया जाएगा। इसे सी-डैक, पुणे (C-DAC Pune) ने विकसित किया है। यह स्वीकृतियाँ (Approvals), ई-एस्टिमेट, ई-एमबी (Electronic Measurement Book), भुगतान तथा गुणवत्ता निगरानी जैसी प्रक्रियाओं का एकीकृत प्रबंधन करेगा। |

