लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व
- वर्ष 1952 में हुए प्रथम संसदीय चुनाव के बाद से लोक सभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व काफी बढ़ गया है।
मुख्य बिंदु
- पहली लोकसभा में कुल 489 सांसदों में से 22 महिला सांसद थीं, जो कुल सांसदों का 4.5% हिस्सा था।
- वर्ष 1957 में 494 सांसदों में से 27 महिलाएं (5.5%) थीं।
- 17वीं लोकसभा में, जिसमें 543 सांसद थे, 78 महिलाएं (14.4%) थीं।
- वर्ष 2024 के चुनाव के बाद गठित 18वीं लोकसभा में कुल 543 सांसदों में से 74 महिला सांसद (13.6%) होंगी।
- वर्ष 2019 और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों के बीच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के मामले में राजनीतिक दलों के बीच बमुश्किल कोई अंतर था।
प्रीलिम्स टेकअवे:
- महिला आरक्षण विधेयक