Banner
Workflow

श्रीलंका भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को पुनर्जीवित और उन्नत करने के लिए तैयार: रानिल

श्रीलंका भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को पुनर्जीवित और उन्नत करने के लिए तैयार: रानिल

  • श्रीलंका इंडिया सोसाइटी को संबोधित करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के साथ बेहतर व्यापार एकीकरण के लिए कदम उठाने का विश्वास जताया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का दृष्टिकोण

  • श्रीलंका-भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को पुनर्जीवित करना
  • 2018 और 2019 में शुरू व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) का पुनः प्रवर्तन करना
  • यूरोपीय संघ, RCEP (चीन के नेतृत्व वाली क्षेत्रीय सहयोग आर्थिक भागीदारी) के साथ व्यापार एकीकरण के आधार पर भारत के साथ व्यापार एकीकरण हासिल करना
  • श्रीलंका में भारत की द्विपक्षीय विकास सहयोग परियोजनाओं पर विचार
  • बातचीत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार कार्यालय की स्थापना करना

भारत-श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौता (ISFTA)

  • वर्तमान भारत-श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौता (ISFTA) 2000 में लागू
  • कोलंबो और नई दिल्ली में इसके उन्नत संस्करण पर एक समझौता होना अभी बाकी।

ऊर्जा पर फोकस

  • द्विपक्षीय सहयोग की संभावना वाले निम्नलिखित क्षेत्रों का उल्लेख
  • भारत और श्रीलंका के बीच पावर ग्रिड कनेक्शन
  • अपतटीय पवन ऊर्जा,
  • समपुर में सौर ऊर्जा संयंत्र
  • जाफना प्रायद्वीप के तीन द्वीपों पर अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का "दीर्घकालिक ऊर्जा समाधान"
  • श्रीलंका की संभावित अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के शुरूआती प्रयास
  • भारतीय सहायता से विकसित की जा रही त्रिंकोमाली ऑयल टैंक फार्म परियोजना
  • "भारत के साथ, अडानी ग्रुप की [कोलंबो पोर्ट पर] वेस्ट टर्मिनल में हिस्सेदारी
    • निजी निवेश की सम्भावना में वृद्धि

Categories