यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्रस्तुत 9 में से 6 स्थलों को यूनेस्को द्वारा अस्थायी सूची में शामिल करने के लिए स्वीकार किया गया है।
- यह 6 स्थल : महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला, कर्नाटक में बंगाल महापाषाण स्थल, मध्य प्रदेश में भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट, वाराणसी में गंगा घाट, कांचीपुरम के मंदिर और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व है।
- अधिकारियों ने बताया कि ये प्रस्ताव एक साल के लिए अस्थायी सूची में रहेंगे जिसके बाद सरकार तय करेगी कि उनमें से किसे यूनेस्को को अपने अंतिम डोजियर में पेश करना है।
- इन छह स्थलों को शामिल करने के साथ, यूनेस्को के पास भारत की अस्थायी सूची में 48 प्रस्ताव हैं।
- ऑपरेशनल गाइडलाइंस, 2019 के अनुसार किसी भी स्मारक/स्थल को अंतिम नामांकन डोजियर के लिए विचार करने से पहले टेंटेटिव लिस्ट (टीएल) में डालना अनिवार्य है।
- नियमों के अनुसार कोई भी देश टीएल में होने के एक वर्ष बाद नामांकन डोजियर जमा कर सकता है।
- जून 2020 तक, 167 देशों में कुल 1,121 विश्व धरोहर स्थल (869 सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक और 39 मिश्रित संपत्तियां) मौजूद हैं।
- 55 चयनित क्षेत्रों के साथ, चीन और इटली सूची में सबसे अधिक साइटों वाले देश हैं।